Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

डीजे प्रतिबंध के बावजूद विसर्जन में बवाल, पुलिस से भिड़ी भीड़ नगर थाना में पहली बार डीजे जब्त, तीन पर FIR

दुमका।

सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दुमका शहर में कानून-व्यवस्था भंग होने का गंभीर मामला सामने आया है। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले पूजा समितियों को मिले भारी चंदे के कारण डीजे प्रतिबंध के बावजूद कई स्थानों पर तेज आवाज में डीजे के साथ विसर्जन किया गया। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में हंगामा, मारपीट और हुड़दंग की स्थिति बन गई।

स्थिति बिगड़ने पर नगर थाना पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। यह पहली बार है जब नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किया।

सड़क जाम कर फैलाई अराजकता

घटना 25 जनवरी की रात की है, जब नगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित किया और अव्यवस्था फैलाई। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भीड़ उग्र होती चली गई और माहौल को जानबूझकर भड़काया गया।

पुलिस से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की भी की, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

तीन आरोपी चिन्हित, FIR दर्ज

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा कुमार यादव, राहुल दत्ता और संजय कुमार झा को आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और कानून-व्यवस्था भंग करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और नियमों का पालन करें।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!