Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पथरगामा में सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने मनाया रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकाश सिंह और शशि कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पथरगामा के शाह टोला में सरस्वती पूजा और 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय युवाओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव विकाश सिंह और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शशि कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन किया। दर्शकों ने युवा प्रतिभाओं की प्रशंसा की और कार्यक्रम को बहुत ही सफल बताया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने और समाज के लिए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!