Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में जल-स्वच्छता मिशन पर सख्त रुख: डीसी अंजली यादव ने धीमी प्रगति पर दिखाई सख्ती”

गोड्डा में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की गहन समीक्षा

लापरवाह कर्मियों से स्पष्टीकरण, एजेंसियों को प्रगति तेज करने का निर्देश

गोड्डा।
समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोड्डा अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 और जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय चरण का मुख्य उद्देश्य गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाए रखना तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के जरिए स्वच्छता स्तर में निरंतर सुधार लाना है। उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस के तहत संरचना निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी प्रखंडों में बीडीओ के माध्यम से मुखिया एवं पंचायत सचिवों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने शौचालय निर्माण एवं फेज-2 से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रखंडवार जानकारी दी गई। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षित सुधार लाने तथा “हर घर नल से जल” योजना को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने की बात कही।

बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री संजय शर्मा, जिला समन्वयक श्री शत्रुघ्न प्रसाद, श्री संजीव रंजन, सभी कनीय अभियंता, प्रखंड वास समन्वयक एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!