गोड्डा | मेहरमा | 12 जनवरी 2026
गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत फैलाने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापामारी दल ने मेहरमा थाना क्षेत्र के ईटहरी बगीचा के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र तांती को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेहरमा और बलबड्डा थाना क्षेत्र में दुकानों, स्कूलों और पंचायत भवनों को निशाना बनाता रहा है। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम मिर्जागांव स्थित बगीचा से कई मामलों में चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
🔍 पुलिस की सख्त कार्रवाई से चोर गिरोह में हड़कंप
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों के लिए यह कार्रवाई बड़ी राहत मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
- नाम: सुरेन्द्र तांती
- उम्र: लगभग 29 वर्ष
- पिता: अरूण तांती
- पता: ग्राम मिर्जागांव, थाना ईशीपुर, बाराहाट, जिला भागलपुर (बिहार)
📜 आपराधिक इतिहास (कुल 5 कांड)
मेहरमा और बलबड्डा थाना में दर्ज कई मामलों में अभियुक्त पहले से नामजद रहा है, जिनमें BNS की धारा 305, 331 और 324 के तहत गंभीर आरोप शामिल हैं।
📦 बरामद सामान
- JIOBHARAT कंपनी का कीपैड मोबाइल
- एक्साइड कंपनी की बड़ी व छोटी बैटरी
- एप्सन कंपनी का प्रिंटर
- एक बड़ा सोलर प्लेट
🚔 छापामारी दल
इस सफल कार्रवाई में मेहरमा थाना प्रभारी पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर सहित कुल 8 पुलिसकर्मी शामिल रहे।















Leave a Reply