Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए निर्देश

गोड्डा।

जिले में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को सफल एवं गरिमामय बनाने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुचारू यातायात व्यवस्था और आमजनों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने परेड अभ्यास समय पर पूर्ण करने, मंच एवं मैदान की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था तथा बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत और अनुशासित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का निर्देश दिया।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!