दुमका।
AISMJWA दुमका जिला कमिटी के तत्वावधान में रविवार को रानीश्वर प्रखंड स्थित दिगल बांध के सुरम्य तट पर वनभोज सह पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों ने शिरकत की और प्राकृतिक वातावरण के बीच आपसी संवाद व सौहार्द का संदेश दिया।
एकजुटता पर दिया गया जोर
समारोह के दौरान आयोजित बैठक में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों व पत्रकारों ने एकमत से कहा कि कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना समय की मांग है। प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो ने कहा कि वैचारिक मतभेदों को दरकिनार कर ही पत्रकार अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं।
प्राकृतिक छटा के बीच संवाद और वनभोज
दिगल बांध की मनोरम छटा के बीच पत्रकारों ने संगठन के विस्तार और भावी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सामूहिक वनभोज, गीत-संगीत और हास-परिहास के साथ अनुभव साझा किए गए, जिससे आपसी संबंध और अधिक प्रगाढ़ हुए।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, महासचिव शुभंकर नंदन, जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पाल व मौसम गुप्ता, सचिव दीपू भंडारी व अर्नेस्ट हेंब्रम, जिला प्रवक्ता विपत यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
इसके अलावा कुमार बिक्रम, वीरू दास, हबील हेंब्रम, केशरीनाथ यादव, जुम्मन अंसारी, जुलकर अंसारी, गियासुद्दीन अंसारी, तूफान अंसारी, फैजान अंसारी, महफूज अली, श्याम मंडल, महरूफ हुसैन, मुचु कांत, भीम मंडल, आनंद, रामजी साह, नित्यानंद बक्शी, रमेश, अजय मंडल, अर्जुन मुर्मू समेत कई पत्रकारों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।















Leave a Reply