Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

ट्रेन की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक, मौके पर मौत—परिवार में पसरा मातम

Report.Ramesh kumar

नोनीहाट | संवाददाता

दुमका–हंसडीहा रेलखंड पर रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। नोनीहाट रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पहले भंडारो गांव के समीप इलेक्ट्रिक पोल संख्या 94/3 के पास गोड्डा–सियालदह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 11:15 बजे हुआ।

 

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

 

मृतक की पहचान सोबान मुर्मू (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के नायचक गांव का निवासी था। मृतक के पिता लखीराम मुर्मू ने बताया कि घर में आपसी विवाद के बाद यह दुखद घटना घटी।

 

सोबान मुर्मू अपने पीछे माता-पिता और पत्नी को छोड़ गया है। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!