मानसिक तनाव से जूझ रहे राजमिस्त्री की गोड्डा–सियालदह रेल लाइन पर दर्दनाक मौत
रिपोर्ट: रमेश कुमार ,नोनीहाट
दुमका।
दुमका जिले के भंडारों गांव के पास गोड्डा–सियालदह रेलखंड पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रेल लाइन पर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पोल संख्या 94/2 से 94/3 के बीच हुआ।
मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के नयाचक गांव निवासी सुबंग मुर्मू (पिता — लुखीराम मुर्मू) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, सुबंग मुर्मू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों को लेकर मानसिक तनाव में थे।
स्थानीय लोगों ने जब रेल पटरी के पास शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक पेशे से राजमिस्त्री थे और अपने पीछे पत्नी लुखी हँसदा को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।















Leave a Reply