बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं है कि गूगल प्ले स्टोर पर एक सरकारी स्वच्छता ऐप उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपने घर, मोहल्ले या आसपास फैली कूड़ा-कचरा और गंदगी की सीधी शिकायत कर सकते हैं।
इस ऐप की खास बात यह है कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है और सफाई के बाद प्रूफ के तौर पर फोटो भी अपलोड किया जाता है, ताकि शिकायतकर्ता को यह जानकारी मिल सके कि समस्या का समाधान हो गया है।
📲 कैसे करें स्वच्छता ऐप का इस्तेमाल
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Swachhata App (स्वच्छता ऐप) डाउनलोड करें।
2. ऐप खोलकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और OTP डालें।
3. शिकायत दर्ज करने के लिए “Post Complaint / पोस्ट क्लेम” विकल्प पर क्लिक करें।
4. ऐप ऑटोमैटिक आपके क्षेत्र की लोकेशन और मैप पकड़ लेगा।
5. समस्या का रीजन (कारण) चुनें – जैसे कूड़ा-कचरा, गंदगी, डस्टबिन की कमी आदि।
6. मौके की फोटो खींचकर अपलोड करें और शिकायत सबमिट कर दें।
🚛 किन समस्याओं की कर सकते हैं शिकायत
घर या मोहल्ले के पास फैला कूड़ा-कचरा
कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का न आना
सार्वजनिक स्थान पर गंदगी
डस्टबिन का न होना या टूटा-फूटा/गंदा होना
ऐप के जरिए की गई शिकायत पर संबंधित नगर निकाय द्वारा टारगेटेड कार्रवाई की जाती है।
🧹 सफाई के बाद मिलेगा सबूत
जब विभाग द्वारा सफाई कर दी जाती है, तो उसकी फोटो ऐप पर अपलोड की जाती है, जिससे शिकायतकर्ता खुद देख सकता है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
✅ जनभागीदारी से स्वच्छ भारत
यह ऐप स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देने का एक प्रभावी माध्यम है। आम नागरिक की एक छोटी-सी पहल से पूरा इलाका साफ हो सकता है।
यह एक बेहद उपयोगी ऐप है।
हर नागरिक को इसे कम से कम एक बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए और स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।















Leave a Reply