Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गुलाब देकर यातायात नियमों का संदेश, गोड्डा में सघन जांच अभियान

गुलाब देकर यातायात नियमों का संदेश, गोड्डा में सघन जांच अभिया

 

गोड्डा।

जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को स्थानीय नगर थाना, गोड्डा परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच भी की गई। इसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, ओवरलोडिंग तथा ट्रिपल लोडिंग की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने एवं नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 मनाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग करने वाले बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर समझाया जा रहा है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इस दौरान बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को विशेष रूप से समझाया गया और हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को बाइक या स्कूटी न दें।

वहीं सदर थाना प्रभारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस जागरूकता एवं जांच अभियान में जिला परिवहन विभाग के कर्मियों के साथ जिला बल के जवान भी उपस्थित थे।

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!