Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में जल जीवन मिशन की बड़ी बैठक: डीसी अंजली यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार, प्रखंडवार काम तेज करने का आदेश

गोड्डा, 14 मार्च।

समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोड्डा के अंतर्गत जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, डाटा प्रबंधन तथा विभिन्न कार्यक्रमों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला तकनीकी इकाई (DTU) के कार्य, भूमिका तथा जल सेवा आंकलन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

 

बैठक में जल महोत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा “जल अर्पण” के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में निर्धारित गतिविधियों को समय पर पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने हर घर नल से जल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा जल जीवन मिशन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय शर्मा, जिला समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद, संजीव रंजन, जाफर खान सहित सभी कनीय अभियंता एवं संबंधित एजेंसियों के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित थे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!