Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान! DTPC बैठक में विकास योजनाओं पर बने बड़े फैसले

गोड्डा, 12 मार्च।

जिले में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और पर्यटक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने को लेकर जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास, संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय यादव, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, महागामा के प्रतिनिधि, उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, डीएफओ पवन बाघ तथा जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो सहित परिषद के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

 

बैठक में “बी” श्रेणी के अधिसूचित पर्यटन स्थल योगिनी स्थान और सुंदर डैम, “सी” श्रेणी के अंतर्गत सिंहेश्वर नाथ धाम, बायोडायवर्सिटी पार्क, बसंतराय तालाब और दामाकोल जलप्रपात तथा “डी” श्रेणी के अंतर्गत चिहारीपीठ, सिंहवाहिनी मंदिर, अशोक स्तम्भ, मुलर्स टैंक तालाब, राजकचहरी तालाब, महड़ी धाम, शिव मंदिर, बोहरा काली मंदिर, माधुरी प्राचीन दुर्गा मंदिर, बक्सरा दुर्गा मंदिर, नारायणपुर झरना और गोविन्दपुर पहाड़ समेत अन्य स्थलों की स्थिति और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान पर्यटक स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

 

मंत्री संजय यादव ने कहा कि गोड्डा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इनका समुचित विकास होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में पर्यटन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यटन विकास में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!