गोड्डा:
जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के तत्वाधान में मंगलवार को “सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन–2026” के तहत बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। सिविल सर्जन कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च कारगिल चौक होते हुए अशोक स्तंभ तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम और सहिया शामिल हुए।
कैंडल मार्च को सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के संरक्षण और सम्मान के लिए सामूहिक जागरूकता बेहद जरूरी है। “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में कैंडल लेकर लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह अपील की गई कि बेटियां समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए उनके संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।















Leave a Reply