Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

रफ्तार के आगे हार गई जिंदगी,वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में पूरा परिवार खत्म उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

पाकुड़: मंगलवार की देर रात नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास जो हुआ, उसने पूरे शहर की आंखें नम कर दीं। कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता परिवार हमेशा के लिए बिखर गया।

तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कालीतल्ला मोहल्ला निवासी चंदन सरदार, उनकी पत्नी रूम्पा सरदार और उनकी तीन वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। घर पहुंचने की जल्दबाजी में वे नगरनबी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

तभी न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही ट्रेन वहां से गुजरी और सब कुछ खत्म हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों के शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखरे मिले।

रात की खामोशी अचानक चीख-पुकार में बदल गई। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि परिवार का एक 8 वर्षीय बेटा घर पर था, जो इस हादसे से बच गया। अब उसके सिर से मां-बाप और छोटी बहन का साया एक साथ उठ गया। कालीतल्ला मोहल्ले में मातम पसरा है।

पड़ोसियों की आंखें नम हैं और हर कोई इस असहनीय दर्द को महसूस कर रहा है।एक पल की जल्दबाजी ने एक पूरा परिवार छीन लिया।

यह हादसा न केवल एक घर की खुशियां ले गया, बल्कि पूरे शहर को गहरे शोक में डुबो गया।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!