गोड्डा।
गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में इस बार जनता का मूड साफ नजर आ रहा है। शहर की जनता अब जाति और धर्म की राजनीति से हटकर युवा, जोशीले और पढ़े-लिखे नेतृत्व की मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि पिछले पाँच वर्षों में शहर का जो हाल रहा, उसने विकास की जरूरत को और उजागर कर दिया है।
ऐसे समय में नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कामरान एक युवा, जोशीले और पढ़े-लिखे उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। कामरान को लेकर शहर में सकारात्मक माहौल है और हर वर्ग के लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कामरान में ऊर्जा भी है, समझ भी और शहर को आगे बढ़ाने का विज़न भी। वे न सिर्फ शिक्षित हैं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने वाले नेता माने जा रहे हैं। यही वजह है कि युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक, सभी में उनके प्रति भरोसा दिखाई दे रहा है।
लोगों का साफ कहना है कि अब गोड्डा को ऐसे नगर अध्यक्ष की जरूरत है जो
युवा हो, जोशीला हो और पढ़ा-लिखा हो, ताकि शहर का विकास सही दिशा में हो सके।
इसी बदले हुए सोच के साथ कामरान आज नगर अध्यक्ष पद के लिए गोड्डा शहर की जनता की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं।
युवा, जोशीला और पढ़ा-लिखा नेतृत्व चाहता है गोड्डा: कामरान बने जनता की पहली पसंद















Leave a Reply