Edit by : शाहीन खान
महागामा। गोड्डा
आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक द्वारा महागामा प्रभाग के कार्यालय कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की संधारण स्थिति तथा लंबित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई।
पुलिस निरीक्षक ने कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने, आम जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही गई।















Leave a Reply