Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व से प्रभावित होकर जवाहर यादव कांग्रेस में शामिल

विकास कार्यों, जनसेवा की कार्यशैली और गंगा-जमुनी तहज़ीब की विचारधारा ने कांग्रेस से जोड़ा

महागामा | शाहीन खान 

महागामा विधानसभा से जेएलकेएम के टिकट पर चुनाव लड़ चुके जवाहर यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। समाचार आज तक से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है।

जवाहर यादव ने कहा कि हिंदुस्तान गंगा-जमुनी तहज़ीब पर चलता है और इसे कायम रखने के लिए देश में कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि महागामा विधानसभा सहित पूरे झारखंड में गठबंधन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और शासन की कार्यशैली से वे काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने महागामा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। जवाहर यादव ने बताया कि जकड़ा पहाड़ क्षेत्र के 125 गांवों को संगठित कर कमेटी बनाई गई थी और तत्कालीन पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान के माध्यम से इस क्षेत्र को पर्यटन का दर्जा दिलाया गया। इसके बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में जिस तरह इस क्षेत्र का समग्र विकास हुआ, वह काबिले-तारीफ है और भुलाया नहीं जा सकता।

जवाहर यादव ने कहा कि मंत्री दीपिका पांडे सिंह का अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से गहरा और आत्मीय जुड़ाव है। वे हर गांव, हर परिवार और हर व्यक्ति से दिल से जुड़ी हैं। उनका काम करने का अंदाज़, जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता उन्हें बेहद प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में एक सिपाही के रूप में रहकर संगठन को मज़बूत करने और जनता की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के अवसर पर पार्टी के झारखंड प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष केशव बाबू, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जवाहर यादव के कांग्रेस में शामिल होने से महागामा विधानसभा में कांग्रेस को नई ऊर्जा और सियासी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!