Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

दुमका गोपीकांदर सीएचसी में नशे में धुत युवक का हंगामा, तोड़फोड़ से मची अफरातफरी

गोपीकांदर (दुमका)।

गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार देर रात नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए नाइट गार्ड के साथ मारपीट की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में सीएचसी परिसर में घुसा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब नाइट गार्ड ने उसे समझाने का प्रयास किया तो युवक ने उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान अस्पताल में लगी बायोमेट्रिक मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभाग का कहना है कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और सरकारी व्यवस्था पर सीधा हमला हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल की क्षतिग्रस्त संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!