Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

77वें गणतंत्र दिवस पर पाकुड़ में शान से फहराया तिरंगा कौशल विकास और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने ली परेड की सलामी

पाकुड़।

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पाकुड़ में भव्य और गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कौशल विकास और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली तथा समारोह को संबोधित किया। तिरंगे की शान में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

 

समारोह के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासनबद्ध परेड एवं झारखंड के सर्वांगीण विकास को दर्शाती आकर्षक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। झांकियों में राज्य की संस्कृति, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रभावशाली झलक देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में पाकुड़ के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी समारोह में सहभागिता निभाई।

 

अपने संबोधन में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारत का लोकतंत्र शौर्य, बलिदान और संघर्ष की अमर गाथाओं से प्रेरित है। उन्होंने देश की आज़ादी और गणतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

 

उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समृद्ध, सशक्त और विकसित झारखंड एवं भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

अंत में उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया।

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!