Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

₹100 के विवाद में खून-खराबा: चचेरे भाई ने ही ली युवक की जान फुटबॉल मैच के बाद रास्ते में हुआ मामूली झगड़ा, पत्थर और लोहे से कुचलकर हत्या

दुमका।
मसलिया थाना क्षेत्र में महज़ ₹100 के विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई ने ही युवक को पत्थर और लोहे के कड़े से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान चुहापानी हांसदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों चचेरे भाई फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पैसों के हिसाब को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही पलों में हिंसक झगड़े में बदल गया।

आरोप है कि मनिलाल हांसदा ने गुस्से में आकर लोहे के कड़े और पत्थर से चुहापानी हांसदा के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मसलिया पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनिलाल हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और लोहे का कड़ा भी बरामद कर लिया है।

इस संबंध में मसलिया थाना कांड संख्या 05/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद और पैसों के लेन-देन की पुष्टि हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग मामूली विवाद में जान जाने की इस घटना से सहमे हुए हैं।


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!