Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

संताल परगना के जंगलों में बड़ी चमगादड़ कॉलोनी मिली दुमका के युवा शोधकर्ता ने किया पहली बार रिकॉर्ड

दुमका

संताल परगना के पहाड़ी जंगलों से एक अच्छी और जरूरी खबर सामने आई है। दुमका के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी ने यहाँ फ्लाइंग फॉक्स (बड़े चमगादड़) की एक बड़ी कॉलोनी का पहली बार रिकॉर्ड किया है।

शाम के समय ली गई तस्वीरों में कई चमगादड़ एक साथ ऊँचे पेड़ों से उड़ते दिखाई देते हैं। इस तरह एक साथ उड़ने को विशेषज्ञ मास फ्लाई–आउट कहते हैं।

दुमका, गोड्डा और पाकुड़ इलाके में अब तक इतनी बड़ी चमगादड़ कॉलोनी का कोई वैज्ञानिक रिकॉर्ड नहीं था।

कुलेश भंडारी ने बताया कि

“इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों को एक साथ उड़ते देखना इस इलाके के लिए खास बात है। इससे पता चलता है कि यहाँ के जंगल अब भी अच्छे हाल में हैं।”

फ्लाइंग फॉक्स भारत के सबसे बड़े चमगादड़ों में गिने जाते हैं। ये पेड़ों के फूलों में पराग फैलाने और बीज फैलाने का काम करते हैं, जिससे जंगल हरे-भरे रहते हैं।

यह खोज आगे चलकर जंगल और पर्यावरण बचाने से जुड़े शोध में काम आएगी। यह काम अमेरिका की संस्था The Pollination Project के सहयोग से चल रही परियोजना का हिस्सा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चमगादड़ पहले भी दिखते थे, लेकिन इतनी बड़ी कॉलोनी पहली बार देखी गई है। जानकारों के अनुसार यह खोज संताल परगना के जंगलों के महत्व को समझने में मदद करेगी।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!