Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

राजद कार्यालय गोड्डा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई

गोड्डा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला कार्यालय गोड्डा में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को एकीकृत बिहार के दिवंगत मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेश यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा गरीबों, गुरबों, दलितों, शोषितों एवं पिछड़ों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष गणेश यादव, जिला प्रधान महासचिव मो. जाहिद इकबाल, किरण कुमारी, करुणा देवी, रीना देवी, अंजनी देवी, प्रदेश महासचिव धनंजय यादव, घनश्याम मंडल, बाबुल झा, प्रहलाद यादव, सुबोध यादव, पंकज राय, सरस्वती टुडू, विनीता टुडू, ललित ठाकुर, गिरजा भूषण ठाकुर, राजकुमार भगत सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!