Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

सफल बायपास सर्जरी के बाद रांची लौटते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पति के साथ साझा की भावुक पोस्ट

Minister Deepika Pandey Singh, returning to Ranchi after successful bypass surgery, shared an emotional post with her husband.”

Edit By: Shahin khan 

गोड्डा। झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने पति रत्नेश सिंह के सफल बायपास सर्जरी के बाद बेंगलुरु से रांची लौटते समय हवाई जहाज़ में ली गई एक सेल्फी के साथ भावुक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है। यह पोस्ट सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

 

अपने संदेश में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने लिखा कि बीते 18 दिन परिवार के लिए चिंता और परेशानियों से भरे रहे, लेकिन बाबा बैद्यनाथ की कृपा से उनके पति की बायपास सर्जरी सफल रही। उन्होंने बेंगलुरु स्थित नारायणा हृदयालय में इलाज कर रहे प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी, डॉ. प्रवीण और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इलाज के दौरान किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी।

 

मंत्री ने लिखा कि आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह का ही परिणाम है कि वे दोनों सकुशल घर लौट रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले कुछ हफ्तों तक रत्नेश सिंह लोगों से कम संपर्क में रह पाएंगे। उन्होंने कॉल और संदेशों का व्यक्तिगत रूप से जवाब न दे पाने के लिए खेद जताते हुए सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

इस पोस्ट में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने स्वास्थ्य बीमा की अहमियत को भी रेखांकित करते हुए #Health #InsuranceIsMust जैसे हैशटैग का उपयोग किया है। साथ ही #OmSaiRam, #महागामा, #Family और #KarnatakaCongress जैसे हैशटैग के जरिए उन्होंने आस्था, परिवार और सामाजिक जुड़ाव की भावना भी साझा की।

 

हवाई जहाज़ में पति के साथ मुस्कुराते हुए ली गई सेल्फी ने यह संदेश दिया कि कठिन समय के बाद परिवार में राहत और सुकून का पल आया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके पति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और मंत्री परिवार के साहस की सराहना कर रहे हैं।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!