गोड्डा।
महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और संघर्ष की अनुपम मिसाल है। आज के युवाओं को चाहिए कि वे नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विकाश सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि कुमार, गोड्डा विधानसभा अध्यक्ष ललित मंडल, जिला महासचिव दीपक कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, हृदय कुमार, विक्रम कुमार, सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस उज्जल कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी इफ़्तेख़ार रसाल, जीवन मंडल, सोनू पंडित, पोरैयाहाट विधानसभा अध्यक्ष बमबम, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, जिला महासचिव सूरज देव हेम्ब्रॉम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने नेताजी के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण ‘जय हिंद’ और नेताजी अमर रहें के नारों से गूंज उठा।















Leave a Reply