Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में गरजे युवा कांग्रेस, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को लेकर बना निर्णायक प्लान

गोड्डा।

आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को गोड्डा परिषदन में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव की गरिमामयी उपस्थिति में गोड्डा जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशी कुमार ने की।

बैठक में पोरेयाहाट विधानसभा के विधायक एवं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान को धार देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि युवा कांग्रेस ही बेरोजगारी, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाने में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। वहीं प्रदीप यादव ने मनरेगा को गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा बताते हुए इसके संरक्षण के लिए व्यापक आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!