Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

बड़ी घोषणा: JMM के सांसद-विधायक सुनेंगे गोड्डा की हर समस्या

02 फरवरी को दुमका में टूटेंगे रिकॉर्ड, हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा और तीर-धनुष संग करेंगे शक्ति प्रदर्शन – पंकज मिश्रा

गोड्डा।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय समिति सचिव पंकज मिश्रा ने गोड्डा में आयोजित विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन और आंदोलन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 02 फरवरी 2026 को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस समारोह में गोड्डा जिला अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे बड़ी भागीदारी दर्ज कराएगा।

पंकज मिश्रा ने कहा कि गोड्डा से हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा, मांदर और पारंपरिक हथियार तीर-धनुष के साथ दुमका पहुंचेंगे और स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यक्रम के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।

बैठक में पंकज मिश्रा ने गोड्डा के लोगों के लिए अहम घोषणा करते हुए कहा कि JMM के सांसद, विधायक या उनके प्रतिनिधि हर महीने गोड्डा जिला में समय देंगे, आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि अब गोड्डा की कोई भी समस्या अनसुनी नहीं रहेगी।

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि गोड्डा में जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का भव्य पार्टी कार्यालय बनाया जाएगा, जो संगठनात्मक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा।

पंकज मिश्रा के इस बयान के बाद बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में झारखंड स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने और गोड्डा से सबसे बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!