Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

वाहन चोर गिरोह पर SDPO गोड्डा की सख़्त कार्रवाई, पाँच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

राजाभीठा पुलिस की तत्परता से दो अभियुक्त गिरफ्तार, क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप

 

गोड्डा जिले में कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में SDPO गोड्डा के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति का एक और सफल उदाहरण सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश पर राजाभीठा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर करारा प्रहार किया है।

 

दिनांक 15 जनवरी 2026 को संध्या लगभग 05:00 बजे राजाभीठा हटिया के पास वाहन जांच के क्रम में पुलिस को देखकर भाग रहे दो संदिग्ध मोटरसाइकिल चालकों को सशस्त्र बल की मुस्तैदी से धर-दबोचा गया। पूछताछ में दोनों की पहचान मो. गुलफराज अंसारी (25 वर्ष) एवं सुनिल हांसदा के रूप में हुई।

 

गहन पूछताछ और स्वीकारोक्ति के आधार पर खुलासा हुआ कि ये अभियुक्त दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के शहबाज अंसारी से चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदकर गोड्डा जिले में खपाते थे। मो. गुलफराज अंसारी की निशानदेही पर कुल पाँच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जो पुलिस की सटीक जांच और पेशेवर कार्यशैली को दर्शाता है।

 

इस सफल कार्रवाई में राजाभीठा थाना पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और टीमवर्क काबिले-तारीफ़ रहा। SDPO गोड्डा के स्पष्ट दिशा-निर्देश और कड़े पर्यवेक्षण का ही नतीजा है कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मज़बूत हुआ है।

 

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

गोड्डा पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध ऐसी सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!