गोड्डा। दिनांक 14 जनवरी 2026 को राजमहल हाउस में जनता दल (यूनाइटेड) युवा इकाई की एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने की।
बैठक में मुख्य रूप से महागामा नगर पंचायत में घोषित एसटी (अनुसूचित जनजाति) अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्ति जताई गई। मोहम्मद हारुन रशीद ने कहा कि यह आरक्षण 2013 के प्रोटोकॉल एवं जनसंख्या अनुपात के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि अध्यक्ष पद को जनरल महिला श्रेणी में किया जाए, ताकि प्रोटोकॉल के दायरे में आने वाली ग्रामीण महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ सकें।
उन्होंने कहा कि जब प्रोटोकॉल के तहत तीन बच्चों वाले प्रावधान में भी छूट दी गई है, तो उसी प्रोटोकॉल के आधार पर एसटी अध्यक्ष पद का निर्धारण कैसे उचित ठहराया जा सकता है। इस विषय पर महागामा विधानसभा की माननीय विधायिका दीपिका पांडे सिंह एवं ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री से गंभीरता से विचार-विमर्श की मांग की गई।
युवा जदयू अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मांग पर तीन दिनों के भीतर विचार नहीं किया गया, तो पार्टी धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और बसुवा चौक पर मंत्री का पुतला दहन करने को बाध्य होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:
जिला उपाध्यक्ष युवा अवानी कुमार सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मदी इबादत अंसारी, बुआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष युवा इब्राहिम आलमगीर, आशीष कुमार पंडित, निरंजन कुमार, पवन पासवान, मोहम्मद शेखावत, हलीमा खातून, फिरोजा खातून, जमीला खातून, बेबी शहनाज, मरियम खातून, सच्ची बीवी, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद असलम सहित बड़ी संख्या में युवा जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समापन:
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक अध्यक्ष पद को जनरल महिला नहीं किया जाता, तब तक युवा जदयू लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।















Leave a Reply