Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

सदर अस्पताल की हर धड़कन पर प्रशासन की नजर

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे पूछा हाल

गोड्डा।
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव ने गुरुवार को सदर अस्पताल, गोड्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई, दवा भंडारण तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं शिशु वार्ड, लेबर रूम, दवा काउंटर सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता, सुविधाओं की उपलब्धता और आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया।

मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!