नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर कराने की मांग, भाजपा ने बनाई आंदोलन की रणनीति
गोड्डा।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने झारखंड सरकार पर एनकेन प्रकरण की आड़ में नगर निकाय चुनाव टालने की मंशा रखने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि पूर्व की भांति नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर ही कराए जाने चाहिए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में गोड्डा में 7 जनवरी को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
भाजपा के महामंत्री मुरारी चोबे ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का सरकार का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के अधिकार से वंचित है और भाजपा इसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
बैठक में पूर्व विधायक अमित मंडल, नगर अध्यक्ष राजेश भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री राजेश टेकरीवाल, सह मीडिया प्रभारी प्रीतम गाड़िया, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती सहित सौरव सुमन, बिनोद मंडल, शिवराम जयसवाल, पप्पू ठाकुर, सोनु सिंह, सोनु झा, मुन्नीलाल भगत, रामनरेश यादव, रामनरेश झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















Leave a Reply