रांची, 1 जनवरी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए रांची जिले के समग्र विकास, सुशासन तथा बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। उन्होंने जिले में प्रशासनिक समन्वय, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
जनसंपर्क:
अबुआ साथी – 9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर
संदेश:
बाल विवाह मुक्त रांची — हम सबकी जिम्मेदारी
—















Leave a Reply