Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक 5 जनवरी को

🔴 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक 5 जनवरी को

 

गोड्डा।

आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, गोड्डा की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

उपायुक्त कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बैंक प्रबंधक, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिले के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

विशेष रूप से इस बैठक में जिले के सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि समारोह की तैयारियों की जानकारी जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।

 

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं आमंत्रित प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!