Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

अब नहीं चलेगी मनमानी! दुमका में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

अब नहीं चलेगी मनमानी! दुमका में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

 

दुमका।

झारखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नगर परिषद, दुमका द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों व विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त की गई।

नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं से दंडात्मक जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री नहीं करने का कड़ा निर्देश दिया गया। नगर परिषद ने आम नागरिकों से अपील की कि वे कपड़े, जूट, कागज अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।

इसी क्रम में झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत अतिक्रमण मुक्त शहर अभियान भी चलाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया गया, साथ ही जुर्माने की राशि भी वसूल की गई।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस पूरे अभियान में नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे और कार्रवाई को शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराया गया।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!