गोड्डा लकड़मारा पोखर में मिला अज्ञात शव, बलबड्डा थाना क्षेत्र में सनसनी
बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़मारा पोखर में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह पोखर के किनारे शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत बलबड्डा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।














Leave a Reply