राँची। राजधानी राँची के पुंदाग स्थित आईआईएम पुल के पास शुक्रवार को 33 केवी विद्युत केबल में अचानक आग लग गई, जिससे पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल की जाएगी।














Leave a Reply