मेहरमा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
मेहरमा — मेहरमा थाना पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते दिनों थाना क्षेत्र के खंधार गांव में पानी मोटर, बिजली तार एवं अन्य उपकरणों की हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, खंधार गांव में हुई चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहरमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मेहरमा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा बढ़ा है।















Leave a Reply