गोड्डा के अमरपुर पंचायत में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
गोड्डा।
कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोड्डा जिले के अमरपुर पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर पार्टी के गौरवशाली इतिहास और देश के लिए उसके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस नेता विकास सिंह की सक्रिय भूमिका रही। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आज़ादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक निरंतर संघर्ष की प्रतीक रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अमरपुर पंचायत में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में संगठन विस्तार और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।















Leave a Reply