गोड्डा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: हर प्रखंड-हर पंचायत में एक साथ लहराया तिरंगा, स्थापना दिवस पर संगठन ने दिखाई एकजुटता
गोड्डा।
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर गोड्डा जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिलेभर में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से लेकर हर प्रखंड, हर पंचायत और हर वार्ड में एक साथ झंडोत्तोलन कर कांग्रेस ने संगठनात्मक एकता और मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया।
मुख्य कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ जिला अध्यक्ष यहिया सिद्दीकी के नेतृत्व में विधायक दल के नेता एवं विधायक प्रदीप यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर गोड्डा जिला प्रभारी श्यामल किशोर सिंह की कोऑर्डिनेशन टीम, गोड्डा नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झंडोत्तोलन के पश्चात वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश निर्माण तक उसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दिवस है।
नगर क्षेत्र में दूसरे चरण का कार्यक्रम वार्ड संख्या 14 एवं 15 में आयोजित किया गया, जहाँ निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद कमली मुर्मू के आवास, गंगटा खुर्द संथाली टोला के समक्ष झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
इसके बाद तीसरा कार्यक्रम नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 19 एवं 20, फसिया डंगाल में संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी एवं जिला सोशल मीडिया चेयरमैन इफ्तेखार अंसारी ने किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे गोड्डा जिले में कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। संगठनात्मक एकता, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
—















Leave a Reply