Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में फिर दहशत की दस्तक! ललमटिया थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना, पुलिस अलर्ट

ललघुटवा के पास गोली चलने की खबर से इलाके में हड़कंप, पुलिस बल मौके के लिए रवाना

 

गोड्डा।

ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ललघुटवा के पास फायरिंग की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचने की खबर है। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

 

बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब महागामा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर शाम फायरिंग की घटना ने पहले ही जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

⚡ महागामा में फायरिंग, पुलिस की तत्परता से 1 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

महागामा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, वह काबिले-तारीफ रही। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में गठित टीम ने महज़ एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से यह संदेश साफ है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

🚨 लगातार फायरिंग की घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार दो थाना क्षेत्रों से फायरिंग की सूचनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से कड़ी निगरानी व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!