Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

दुमका तालझारी में साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

दुमका।

दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनीकोला के टेटियाडीह डंगाल इलाके में साइबर ठगी के एक मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत दास (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन (Realme C35 और OPPO A38) तथा दो जियो सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ अमित कच्छप ने किया, जबकि तालझारी थाना की पुलिस टीम ने पूरे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

इस संबंध में तालझारी थाना कांड संख्या 61/2025 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!