गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में हनवारा चेकनाका पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजातों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की शराब सेवन की भी जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।
थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और नियम तोड़ने वालों में भय का माहौल देखा गया।















Leave a Reply