Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पेसा नियमावली लागू होने पर दीपिका पांडे सिंह को बधाई

पेसा नियमावली लागू होने पर दीपिका पांडे सिंह को बधाई

जनजातीय स्वशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि है पेसा: दीपिका पांडे सिंह

रांची। झारखंड में पेसा (PESA) नियमावली के लागू होने के ऐतिहासिक अवसर पर रांची स्थित आवास पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वर आनंद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश साहू ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पेसा नियमावली का प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार देगा और जनजातीय स्वशासन, सम्मान एवं न्याय को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।

दीपिका पांडे सिंह ने आगे कहा कि पेसा के माध्यम से लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी। ग्राम सभाएँ अब विकास योजनाओं की रूपरेखा तय करने और उनके क्रियान्वयन में निर्णायक भूमिका निभाएँगी, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप पारदर्शी और सहभागी शासन व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पेसा नियमावली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को नई दिशा मिलेगी और विकास की प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!