Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पुलिस अधीक्षक द्वारा हनवारा थाना का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा हनवारा थाना का निरीक्षण

 

गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को हनवारा थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना के सिरिस्ता कार्यों एवं थाना में पदास्थापित पदाधिकारी/कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों की स्थिति तथा विभिन्न कांडों की प्रगति का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

साथ ही, आम जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!