🔴 मंदिर भी सुरक्षित नहीं! भदवारी गांव में काली मां मंदिर का ताला तोड़ चोरी, आभूषण-घी-नकदी ले उड़े चोर
रामगढ़ (DUMKA)।
Dumka रामगढ़ थाना क्षेत्र के भदवारी गांव में बीती रात आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गांव स्थित काली मां मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से मां की पायल, गले का हार, हनुमान जी का मुकुट, कंस की थाली, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, लगभग चार लीटर घी और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए।
सुबह करीब 3 बजे जब पुजारी रोज़ की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद तत्काल गांव वालों को सूचना दी गई। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और आक्रोश का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले बजरंगबली मंदिर और नाग स्थान मंदिर में भी चोरी हो चुकी है, और अब भदवारी गांव की काली मां मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और मंदिर जैसे पवित्र स्थलों तक भी अब सुरक्षित नहीं रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी हो और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।















Leave a Reply