गोड्डा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, 03 दिसंबर 2025:
28 नवंबर को गोड्डा नगर थाना क्षेत्र स्थित गठबंधन होटल, मिशन चौक के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन लूटने की घटना हुई थी। शिकायतकर्ता के आवेदन पर गोड्डा थाना कांड संख्या 239/2025, धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज किया था जिसके बाद मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कॉर्पियो, लूटा गया मोबाइल तथा घटना में उपयोग की गई कार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिए।
पुलिस ने इस मामले में लड्डू कुमार साह, उम्र 32 वर्ष, निवासी भागलपुर बिहार,अभिलास कुमार उर्फ राजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी अनादिपुर, कहलगांव, भागलपुर, मोहम्मद शाहिद परवेज आलम उर्फ मोहम्मद सईद परवेज आलम, उम्र 22 वर्ष, निवासी काजीपुरा, कहलगांव, भागलपुर को गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है बरामदगी के बाद वस्तुओं को जब्त कर लिया गया और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सिकंदरा थाना क्षेत्र (जमुई, बिहार) से तीन अन्य चारपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। इस संबंध में सिकंदरा थाना में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वहीं छापेमारी में एक काले रंग की स्कॉर्पियो (BR10PB/7718),एक वीवो मोबाइल फोन,एक काली कार (JH15T/0641),एक पल्सर मोटरसाइकिल,आरोपियों के दो मोबाइल फोन, बरामद हुए
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी व पुलिसकर्मी:
एसडीपीओ अभिषेक आनंद, थाना प्रभारी, अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक महाबीर पंडित, अवर निरीक्षक सत्यम कुमार ठाकुर, राहुल कुमार यादव, मनोरंजन दास, शशिकांत, रोहित कुमार यादव,सिपाही इंदु भूषण, शंकर कुमार झा, चंदन कुमार सिंह, चालक महाबीर तथा
तकनीकी सेल के कर्मचारी।














Leave a Reply