Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

न्यू पुलिस लाइन, गोड्डा में पुलिस हॉस्पिटल का शुभारंभ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

न्यू पुलिस लाइन, गोड्डा में पुलिस हॉस्पिटल का शुभारंभ
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

गोड्डा, 01 दिसंबर 2025।
न्यू पुलिस लाइन, गोड्डा में आज पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा पुलिस हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन की दिशा में यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी-8, पुलिस उपाधीक्षक (परि.), परिचरी प्रवर, नगर थाना प्रभारी सहित जिला पुलिस एवं आईआरबी-8 के कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत जवानों को अक्सर 24 घंटे ड्यूटी के दबाव का सामना करना पड़ता है, ऐसे में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उपलब्ध होना अत्यावश्यक है। पुलिस हॉस्पिटल शुरू होने से जवानों को समय पर चिकित्सा सेवा मिलेगी और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में काफी सुविधा होगी।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण और जरूरी कदम बताया।


 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!