Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

राजाभीठा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने पढ़ी भारतीय संविधान की प्रस्तावना

राजाभीठा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने पढ़ी भारतीय संविधान की प्रस्तावना

सिरिस्ता और कांडों की की विस्तृत समीक्षा, थाना कर्मियों को दिए निर्देश

गोड्डा, 26 नवम्बर 2025

संविधान दिवस के अवसर पर आज राजाभीठा थाना परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने स्वयं उपस्थित होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति से पूरा थाना परिसर अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, पुलिस निरीक्षक पथरगामा प्रभाग, थाना प्रभारी राजाभीठा तथा थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्यक्रम की गंभीरता और गरिमा पूरे समय झलकती रही।

जिलांतर्गत सभी थाना एवं प्रतिष्ठानों में भी संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा सभी स्थानों पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

संविधान दिवस के कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने राजाभीठा थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सिरिस्ता में रखे जाने वाले अभिलेखों, रजिस्टरों, थाना की साफ-सफाई, लंबित मामलों की स्थिति तथा कांडों की अद्यतन प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कार्य निष्पादन में और अधिक तत्परता एवं पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जनमैत्री बनाने पर विशेष बल दिया।

थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली, उनकी सूक्ष्म दृष्टि और कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक के आगमन से न केवल थाना स्टाफ में उत्साह का संचार हुआ बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस अधीक्षक गोड्डा के नेतृत्व और सक्रियता की सराहना की है।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!