Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा, 23 नवम्बर 2025
मेहरमा थाना क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेहरमा थाना अंतर्गत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान टोपरा (थाना–पीरपैंती, जिला–भागलपुर) निवासी दीपक कुमार (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस पूछताछ में दीपक कुमार ने महत्वपूर्ण खुलासे करते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर झारखंड के गोड्डा और साहेबगंज जिलों के हटिया बाजार क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करता था। चोरी की गई बाइकें बाद में भागलपुर जिले के दियारा क्षेत्र में बेच दी जाती थीं।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें हीरो डीलक्स, हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो ग्लैमर और TVS अपाचे RTR 160 जैसी बाइकें शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मेहरमा थाना और ललमटिया थाना क्षेत्र के कुल 5 कांड संख्या शामिल हैं, सभी मामले मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित हैं।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर ने किया। टीम में पु०अ०नि० राजकिशोर शर्मा, स०आ०नि० सहदेव प्रसाद, स०अ०नि० सुदीप टोप्पो, स०अ०नि० बिरेन्द्र मंडल तथा रिजर्व गार्ड अशरफ अली, बाल्मीकि कुमार और लक्ष्मण दास शामिल थे।

गोड्डा पुलिस ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और फरार सहयोगियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!