Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

नोनीहाट: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय नारायण सोरेन की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने दुमका–भागलपुर मुख्य सड़क को जाम किया।

Nonihat: 55-year-old Narayan Soren dies after being hit by an unidentified vehicle; angry villagers block the Dumka-Bhagalpur main road.

 

नोनीहाट (हंसडीहा)। हंसडीहा थाना क्षेत्र के मुरको पुल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय नारायण सोरेन की मौत हो गई। मृतक रामगढ़ प्रखंड के लतबेरवा पंचायत के गरडी गांव निवासी थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दुमका–भागलपुर मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।

 

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार नारायण सोरेन साइकिल से दुमका की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मुरको पुल के पास पहुंचे, ओवरटेक करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

 

ग्रामीणों का आक्रोश, दो घंटे सड़कों पर भारी जाम

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दुमका–भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीण प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

 

पुलिस की तत्परता, कराया जाम समाप्त

सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी तारा कांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया और समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

 

Hit-and-Run Compensation Scheme Information

थाना प्रभारी ने बताया कि केंद्र सरकार की हिट एंड रन पीड़ित मुआवजा योजना के तहत मृतक के परिवार को ₹2 लाख तक की सहायता मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रक्रिया के तहत प्राथमिक रूप से ₹20,000 की तत्काल सहायता राशि राहत कोष से उपलब्ध करा दी जाएगी, जबकि शेष राशि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

 

क्षेत्र में शोक का माहौल

हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

 

नोनीहाट से रमेश कुमार की रिपोर्ट।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!