Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

नोनीहाट में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर में वृद्ध दूध व्यवसायी की मौत

नोनीहाट में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर में वृद्ध दूध व्यवसायी की मौत

 

नोनीहाट, संवाददाता

दुमका–भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हँसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 68 वर्षीय दूध व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक विष्णु अग्रवाल, स्व. घासीराम अग्रवाल के बड़े पुत्र थे और लंबे समय से सुधा दूध व्यवसाय से जुड़े थे। हर रोज की तरह आज भी वे तड़के उपभोक्ताओं को दूध उपलब्ध कराने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान दुमका दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विष्णु अग्रवाल के सिर में गंभीर चोट आ गई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

 

सूचना मिलते ही हँसडीहा थाना पुलिस की टीम अवर निरीक्षक बिनोद सिंह एवं दिलीप हांसदा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

 

घटना से पूरे नोनीहाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मारवाड़ी समाज और स्थानीय व्यापारियों ने नोनीहाट बाजार की सभी दुकानें बंद रखीं। पुलिस अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश में जुट गई है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!